सोमवार, मार्च 19, 2012

रमाकांत प्रसाद ला रहे हैं ‘जान तेरे नाम’


‘‘लागल रहऽ ए राजा जी’’, ‘‘दीवाना’’, ‘‘दाग’’, ‘‘दिलजले’’, लड़ाई लऽ अंखिया’’, ‘‘बारूद’’ व हालिया प्रदर्शित ‘‘खून पसीना’’, जैसी फिल्में देने वाले निर्देशक रमाकांत प्रसाद भोजपुरी पर्दे पर रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘‘जान तेरे नाम’’ लेकर आ रहे हैं। आदिशक्ति इंटरटेनमेंट एवं सीता आर्ट्स प्रस्तुत कुमारी माई मूवीज के बैनर तले बनी इस फिल्म में भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव, विराज भट्ट, तनुश्री चटर्जी, प्रिया शर्मा, नीरज पौडेल, मनीष चतुर्वेदी, देव सिंह, धामा वर्मा व ब्रजेश त्रिपाठी की प्रमुख भूमिकायें है। फिल्म में खेसारीलाल व तनुश्री का लव एंगल है। फिल्म में मधुर गीत है अशोक कुमार दीप, ब्रजेश पाण्डेय, प्यारेलाल यादव के वहीं कर्णप्रिय संगीत हैं अशोक कुमार दीप का। फिल्म के लेखक मनोज के. कुशवाहा है। बकौल निर्माता निर्देशक रामाकांत प्रसाद ‘‘जान तेरे नाम’’ दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन इन दिनों अंतिम चरण में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें