शुक्रवार, अक्तूबर 01, 2010

रवि किशन बने रामपुर के लक्ष्मण


भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रविकिशन व निर्माता चंदन सिंह की जोडी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। अभिनेता निर्माता की जोड़ी एन. सी. इंटरप्राइजेज के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘‘रामपुर के लक्ष्मण’’ लेकर आ रही है। इससे पहले इन दोनों की जोडी ‘‘राम बलराम’’ जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुकी है। ‘‘रामपुर के लक्ष्मण’’ के निर्देशन की कमान संभाली है हैरी फर्नाडिस ने जो इससे पहले भोजपुरिया भईया, विधाता, भूमिपुत्र, आज के करण अर्जुन जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। फिल्म में सुपरस्टार रविकिशन के साथ छः हॉट नायिकाएँ अक्षरा, गुजन पंत, संगीता तिवारी, अनारा गुप्ता, कोमल ढिल्लन, दिव्या द्विवेदी जलवें बिखरती नजर आयेंगी वही ब्रिजेश त्रिपाठी, गोपाल राय, आर. एस. सिह, माया यादव, अनुप अरोड़ा, मुश्ताक खान, समीर खान व अवधेश मिश्रा जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म में सिकंदर खरबंदा पुलिस इंस्पेक्टर के दमदार भूमिका में हैं। फिल्म में संभावना सेठ पर एक दिलकश आईटम सांग भी है। इस फिल्म में रविकिशन का नया अवतार देखने को मिलेगा व इनके कई रूप नजर आयेंगें। फिल्म के गीत हैं प्यारेलाल यादव, सच्चिदानंद कवच, श्याम देहाती व राकेश सिंह के वही मधुर संगीत दिया है गुणवंत सेन ने। फिल्म के छायांकन प्रमोद पाण्डेय, मारधाड़ आर. पी. यादव, नृत्य पप्पु खन्ना, रिक्की गुप्ता, रामदेवन, कला विजय दास, निर्माण व्यवस्थापक आर. एस. सिंह, जान चेरियन है। इन दिनों फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन मुंबई में जोर-शोर से जारी हैं। फिल्म का प्रदर्शन नंवम्बर में किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें