रविवार, मई 30, 2010

हर निर्माता की चाहत ‘‘निरहुआ’’!


भोजपुरी फिल्मों के किंग जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ’’ का सिक्का इन दिनों पूरे शबाब पर हैं। आज की भोजपुरी फिल्म उद्योग में ‘‘निरहुआ’’ सफलता का पर्याय बन चुके हैं। इसके साथ ही दर्शकों के चहेते होने के साथ ही ‘‘निरहुआ’’ हर निर्माता की चाहत बन चुके हैं। आज जो भी निर्माता अगर फिल्म निर्माण की सोच करता है तो वह सिर्फ ‘‘निरहुआ’’ की ही नाम पर विचार करता है। इसके साथ ही आप निरहुआ की फिल्मों पर नजर दौड़ाएँ तो उन्हें जिस भी निर्माता ने फिल्म लेकर बनाया वो सदा उन्हें दुहराते रहे हैं। उनके साथ फिल्में बनाते रहे हैं। चाहे वें ‘‘हो गईल बा प्यार ओढ़निया वाली से’’ फेम आलोक कुमार हो या ‘‘लागए एहड ऐ राजा जी’’ फेम रामाकान्त प्रसाद या फिर साऊथ के निर्माता बी॰ ओबुल सुब्बा रेड्डी या प्रसिद्ध निर्माता अभय सिन्हा। आज निरहुआ की दूसरी फिल्म ‘‘हो गईल बा प्यार ओढ़निया वाली से’’ थी और उसे आलोक कुमार ने बनाया था। उसके बाद आलोक कुमार ने निरहुआ के साथ ‘‘निरहुआ चलल ससुराल’’, व ‘‘हो गईनी दिवाना तोहरा प्यार में’’ का निर्माण किया और दोनों ब्लाॅकबस्टर रही। अभी निरहुआ की आलोक कुमार के साथ ‘‘गंगा जमुना सरस्वती’’ आॅन फ्लोर है। ‘‘लागल रहड ऐ राजा जी’’ बनाकर सुर्खीयों में आएँ रामाकान्त प्रसाद ने निरहुआ के साथ ही अबतक फिल्मों को निर्माण किया है। उन्होंने 2008 में ‘‘लागल रहड ऐ राजा जी, 2009 में ‘‘दिवाना’’ और 2010 में ‘‘दाग’’ का निर्माण किया है। और भी वे निरहुआ के साथ ही काम करने की बात करते हैं। इसके अलावे अभय सिन्हा ने ‘‘हम बाहुबली’’, ‘‘परिवार’’, आज के करण ‘‘अर्जुन’’ का सफलता पूर्वक निर्माण निरहुआ को लेकर किया है और अभी ‘‘रणभूमि’’ उनकी फ्लोर पर है। ना सिर्फ भोजपुरी निर्माता निरहुआ की मुरीद है बल्कि साऊथ के भी निर्माता निर्देशकों की चाहत निरहुआ है। बी॰ओबुल सुब्बा राव ने निरहुआ के साथ ‘‘खिलाड़ी नं॰-1’’ व ‘‘निरहुआ नं॰-1’’ का निर्माण किया और अपने डेट का इंतजार कर रहे हैं नवम्बर में। भारतीय मूवी के ‘‘मूवी मूगल’’ डी॰ रामानायडू ने निरहुआ के साथ ‘‘शिवा’’ का निर्माण किया था और अभी दूसरी फिल्म ‘‘टाइगर’’ का भी निर्माण कर रहे हैं। आज हर निर्माता निरहुआ को काफी पसंद कर रहा है और कही ना कही इसका कारण ‘‘निरहुआ’’ का कम्पलीट व्यक्तित्व और लाजबात मेहनत है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें