बुधवार, मई 22, 2013

Phoohar Sanima rocks Bihar and Jharkhand.


It is not a surprise. Just like what we have witnessed before, the Vijson Films’ flag is flying high again. With 25 theatres on release and now in its 4th week, raining 4s and 6s like the ongoing IPL, Bold Se Bhi Bold “Phoohar Sanima” (Kripya Parivaar Ke Saath Na Dekhein) has impressed itself on the minds and hearts of all viewers. All others that came to challenge have either been dispatched with disdain or left bewildered with the speed at which the hurricane called “Phoohar Sanima” hit them.
Hit hai Sahab. True as the saying goes, the film delivered on all fronts and proved to be the biggest hit among all. The last standing Hero, vanquishing all. All the pundits had already stamped it to be a Super Hit, and it proved them right, grossing better collections and better from the best centres.
It is a good indication for the trade of Bhojpuri Cinema as now it is established that the Bhojpuri audience has become selective of content and not everything will be accepted on the screen. Never mind whether the food is served with a silver spoon, but now the taste matters.
Versatile actor Ajay Dixit has received much, both in the form of appreciation and offers. But as committed as he is, he chooses to consider all the previous offers before foraging into newer territories. He is establishing himself as the Mr. Perfect of Bhojpuri Cinema, just as you know who is who of the eldewr sibling – Hindi Cinema.
And as much as we know abot him, he deserves to be the Mr. Perfect. We have seen his work ethic, his commitment to work and his dedication towards whatever work he has started, and all of them sincerely present him towards the new tag attached to his name.
Everybody initially thought that with the name, and the tagline, the producer Santosh Singh of Vijson Films’ with “Phoohar Sanima (Kripya Parivaar Ke Saath Na Dekhein)” wanted to cash in on what the name suggests, all a gimmick to entice the audience towards the Box-Office to swell collections. But all the pundits were proven wrong, it was against all what the image of Bhojpuri Cinema has become, a perfect slap on the face of all those who have treated Bhojpuri as an easy platform to serve Softcore Pornography to the audience, under the sly of entertainment. “phoohar Sanima” has been accepted, acknowledged. The music has been praised but nothing more than the concept.
Director Braj Bhushan has expertly given life to all the characters, a supreme requirement for a film to be a success. With the soaring results of Phoohar Sanima, actress Archana Singh has suddenly become the talk of the industry.
With actor Ajay Dixit’s “Dabang Mora Balma” opposite Monalisa and directed by Awani Agarwal, slated to release we will get to watch the action, romantic and emotional side of the actor too.
With its super success in Bihar and Jharkhand, “Phoohar Sanima” is now ready to march on the new frontiers of Uttar Pradesh, Bengal, Mumbai, Delhi, Punjab… and the Rest of The World. Very soon we will be writing here about the history being created.
Phoohar Sanima has become that desired pastry, which tastes the sweetest but there is only one for the masses, and everyone wants to have a taste.
Anyways, congratulations to the entire team and best wishes to Ajay Dixit.

मंगलवार, मई 07, 2013

Bihari Rikshawala in June


भोजपुरी फिल्म जगत की बहुचर्चित फिल्म बिहारी रिक्शावाला अब प्रदर्शन के लिए तैयार है और फिल्म जून में बिहार के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी . कबीर फिल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित इस फिल्म के निर्देशक हैं अविनाश त्रिपाठी जबकि सह निर्माता हैं रोहित लाधा . फिल्म 'बिहारी रिक्शावाला' में विनय आनंद रिक्शावाला की भूमिका में हैं जबकि अंजना सिंह एक मुस्लिम नेता की बेटी की भूमिका में . फिल्म की शूटिंग बिहार के डेहरी ओन सोन में की गयी. फिल्म की कहानी लिखी है खुद निर्देशक अविनाश त्रिपाठी और सत्येन्द्र गुप्ता ने , जबकि पटकथा और संवाद अरविन्द तिवारी का है . फिल्म में सुपर स्टार विनय आनंद और भोजपुरी फिल्मो की हॉट केक कही जाने वाली अंजना सिंह के साथ मनोज टाईगर , आनंद मोहन, किरण यादव, सतेन्द्र गुप्ता, श्रद्धा नवल, नेहा मेहता, शिल्पी शुक्ल, बबलू खान, दिनेश राय , श्रुति दुबे तथा संजय पांडे मुख्य भूमिका में है। निर्माता अंशुल गुप्ता के अनुसार उनकी फिल्म में रिक्शावाला के दर्द को दिखाया गया है . एक आम रिक्शावाला किस तरह अपने प्यार को पाने के लिए  राजनीति  का शिकार हो जाता है वही इस फिल्म का सार है . फिल्म में विनय आनंद के जबरदस्त एक्शन और इमोशन का नजारा आम दर्शको को देखने को मिलेगा . विनय आनंद के अनुसार, बिहारी रिक्शावाला का निर्माण   दर्शको के पसंद को ध्यान में रखकर किया गया है . फिल्म का संगीत काफी मधुर है . मात्र दो साल में ही अपनी फिल्मो की सिल्वर जुबली हॉट केक अंजना सिंह के अनुसार, बिहारी रिक्शावाला में पहली बार एक मुस्लिम लड़की सलमा के किरदार में हैं . बहरहाल , दर्शको में इस फिल्म को लेकर कौतुहल बना हुआ है . फिल्म अगले माह रिलीज़ हो रही है . 

शनिवार, मई 04, 2013

दिल हो गईल कुर्बान का जोरदार प्रोमोशन

इसी शुक्रवार बिहार में रिलीज़ हुई  आर . एस . फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म- *दिल हो गईल कुर्बान* का जोरदार प्रोमोशन इन दिनों बिहार में चल रहा है .  निर्देशक *मिथिलेश अविनाश* तथा निर्माता- *आर एस तिवारी* की इस फिल्म में अविनाश शाही,  प्रिया  शर्मा, रमा शंकर तिवारी, मोहिनी घोष,  सोनिया मिश्रा, पूनम वर्मा, गोपाल राय, बिपिन सिंह, विष्णु शंकर बेलू , राज कपूर शाही, यशवंत कुमार जायसवाल, सुशिल कुमार सिंह, राहुल, समीर, टोनी, संजय, मुकेश, शत्रुघ्न तिवारी, डी के शुक्ला तथा दीपक भाटिया मुख्य भूमिका में हैं  . फिल्म में आइटम नृत्य- सीमा सिंह एवं मेहमान भूमिका में हीरालाल यादव हैं. शुक्रवार को प्रोमोशन के पहले दिन  मुजफ्फरपुर के श्याम सिनेमा में जदयू युवा शाखा के प्रदेश महासचिव मनीष कुमार सिंह ने फिल्म के कलाकारों अविनाश शाही, रमा शंकर तिवारी, मोहिनी घोष, कौशल  शर्मा का भव्य स्वागत किया  और भोजपुरी में एक अच्छी फिल्म के निर्माण के लिए निर्देशक मिथिलेश अविनाश व निर्माता आर एस तिवारी को बधाई दी . दरभंगा में तो दर्शको की भीड़ इस कदर उमड़ी की नेशनल सिनेमा के बाहर घंटो ट्रेफिक जाम रही . आपको बता दें कि  सदर (पाण्डव वासी), प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के मूल निवासी *आर. एस. तिवारी*  कई सालों से व्यापार जगत में अच्छे व्यवसायी के रूप में जाने जाते है, परन्तु भोजपुरी माटी में पले बढ़े तथा भोजपुरिया प्रेम की वजह से बतौर निर्माता और नायक सम्पूर्ण पारिवारिक, पूरी तरह से भारतीय एवं स्वस्थ मनोरंजक पूर्ण फिल्म *दिल हो गईल कुर्बान* के निर्माण की बुनियाद रख दी और फिल्म को बिहार के दर्शक पसंद भी कर रहे हैं . 


शुक्रवार, अप्रैल 12, 2013

सुजीत तिवारी राजकुमार पांडे साथ साथ



भोजपुरी फिल्म जगत के दो बड़े दिग्गज अब एक साथ एक बड़ी फिल्म के लिए एकजुट हुए हैं  . ये दो बड़े दिग्गज हैं सी पी आई मूवीज के सुजीत तिवारी और निर्देशक  राजकुमार पांडे . जिस फिल्म के लिए दोनों ने हाथ मिलाया है वो है जीना तेरी गली  में . इस फिल्म से प्रदीप पांडे चिंटू की बतौर लौन्चिंग हो रही है .  फिल्म में उनके  साथ भोजपुरी की कई अभिनेत्रियाँ दिखेंगी जिनमे पाखी हेगड़े, रिंकू घोष, अंजना सिंह , काजल , प्रियंका पांडे आदि शामिल है . सुजीत तिवारी के अनुसार, चिंटू ने इस फिल्म में  काफी अच्छा अभिनय किया है और फिल्म राजकुमार पण्डे की पिछली फिल्मो की तरह सुपर हिट होगी. उल्लेखनीय है की सुजीत तिवारी इन दिनों कुछ और बड़ी फिल्मे प्रस्तुत कर रहे हैं जिनमे अनिल कुशवाहा की सौतेला, चरणों की सौगंध आदि शामिल है .

शनिवार, मार्च 23, 2013

सी एन एन आई बी एन के बाद अब ए बी पी ग्रुप ने स्वीकारा रवि किशन की बादशाहत


 आउट स्टेंडिंग कंट्रीब्युशन ऑफ़ भोजपुरी सिनेमा के सम्मान से सम्मानित 

भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गया है . हाल ही में देश की एक बड़ी मिडिया समूह सी एन एन आई बी एन ने उन्हें भोजपुरी का पहला सुपर स्टार के खिताब से नवाजा था , और अब दूसरी मीडिया समूह ए बी पी ग्रुप ने उन्हें भोजपुरी सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें आउट स्टेंडिंग कंट्रीब्युशन ऑफ़ भोजपुरी सिनेमा के सम्मान से सम्मानित किया . दिल्ली के हबिबेट सेंटर में एसोचेम व निफ्को के सहयोग से ए बी पी ग्रुप ने क्षेत्रीय सिनेमा पर दो दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया था . राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता जानू बरुआ , , अनिरुद्ध राय चौधरी की मौजूदगी में बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रवि किशन ने भोजपुरी सिनेमा के उत्थान पर विस्तृत राय रखा . उल्लेखनीय है की 2001  में मरणासन्न अवस्था में खड़ी भोजपुरी फिल्म जगत को अपनी फिल्मो से जीवनदान देने वाले रवि किशन के नाम सर्वाधिक भोजपुरी फिल्मो में अभिनय का रिकोर्ड भी शामिल है . यही नहीं फिल्म जगत से जुड़े अधिकतर अवार्ड रवि किशन के ही नाम है .  

Ravi Varta - Ravi Kishan Coloumn


मंगलवार, मार्च 12, 2013

बोल्ड से भी बोल्ड - फूहड़ सनीमा


कला, कलाकार, साहित्य . सिनेमा , ये सारे माध्यम देश और समाज को नयी दिशा और प्रेरणा प्रदान करती है . इतिहास गवाह है की इन माध्यम से कई सामाजिक क्रांति हुई है , कई बदलाव आये हैं समाज में . सिनेमा अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है और इसका असर समाज पर पड़ता ही है क्योंकि देश और समाज को दिशा देने वाली हमारी युवा पीढ़ी सिनेमा का अनुसरण करती है . 
पिछले दिनों सिनेमाई परदे पर कुछ ऐसी फिल्मो का प्रदर्शन हुआ , जो चर्चा का विषय बनी , ख़ास तौर पर उस फिल्म के निर्माता - निर्देशक की , क्योंकि उनकी फिल्म उनकी छवि के अनुरूप नहीं थी . यहाँ महेश भट्ट का उदहारण लिया जा सकता है , जिन्होंने हमेशा अपनी फिल्मो की पृष्टभूमि में जन आक्रोशवादी नायक को पेश किया जो सिस्टम के खिलाफ आवाज़ उठाता है व गरीबों का मसीहा हुआ करता था . साथ ही उनकी फिल्मो में सामाजिक विसंगतियां होती थी . लेकिन उन्होंने पिछले कुछेक सालो में अपना नजरिया बदल दिया . हाल ही में तो उन्होंने पोर्न स्टार सन्नी लियोन को परदे पर पेश किया . आखिर इसे क्या समझा जाये ? क्या आज सिनेमा का दर्शक बदल गया है ? क्या वह समाज की सच्चाई बताने वाली फिल्मो को नकारता जा रहा है ? या ऐसी फिल्मे मात्र पैसा बटोरने की लालच मात्र है ? सच्चाई जो भी हो यह सोचनीय मुद्दा है . 
सास बहु से छोटे परदे पर क्रांति लाने वाली एकता कपूर ने  भी डर्टी पिक्चर के जरिये  विद्या बालन के मांसल देह का भरपूर प्रदर्शन किया और करोडो बटोरे . बहरहाल ये सारे मुद्दे बहस के हैं . बात अगर भोजपुरी फिल्म जगत की की जाए तो यहाँ भी कुछ ऐसा ही है . खबर है की बेटवा बाहुबली जैसी हिट फिल्म से भोजपुरी फिल्म इंडसट्रीज़ में कदम रखने वाली फिल्म निर्माण कंपनी विजसन फिल्म्स  भी डर्टी पिक्चर्स की राह पर निकल पड़ी है और अजय दीक्षित को लेकर फूहड़ सनीमा का निर्माण किया है . जिस तरह भट्ट केम्प में इमरान हासमी फिक्स हैं उसी तरह विजसन फिल्म्स में भी अजय दीक्षित फिक्स हैं. फूहड़ सनीमा पूरी तरह से एक मसाला फिल्म है जिसे निर्देशित किया है ब्रज भूषण ने , जिनकी छवि ठीक इसके विपरीत है . ब्रजभूषण भोजपुरी फिल्म जगत के एकमात्र ऐसे निर्देशक है जिन्हें कला व सांस्कृतिक फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चूका है . मद्रास एफ टी आई आई से स्नातक ब्रजभूषण सेंसर बोर्ड में भी अपनी सेवा दे चुके हैं . कहो ना प्यार है , लगान, हम साथ साथ है जैसी बेहतरीन फिल्मो के सेंसर वो कर चुके हैं . यही नहीं उन्होंने भोजपुरी में अब तक जितनी भी फिल्मे बनायीं है वो सामाजिक, पारिवारिक और प्रेम रस में डूबी थी . अब अगर फूहड़ सनीमा का पोस्टर देखें तो साफ़ पता चलता है की फिल्म में फूहड़ता की भरमार है 
सवाल उठता है क्या लोगो का मूड बदल गया है ? क्या हमारे दर्शक नग्नता पसंद करते हैं ? फूहड़ सनीमा कितनी फूहड़ है इसका पता तो फिल्म के रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगी . यहाँ यह भी जानना जरूरी है की ब्रजभूषण ने विजसन फिल्म्स के सहयोग से किस फूहड़ता की बात की है . विजसन फिल्म्स ने बेटवा बाहुबली जैसी एक्शन फिल्म का निर्माण किया था जहां से भोजपुरी फिल्मो में एक्शन का चलन बढ़ गया और भोजपुरी को एक संतुलित अभिनेता भी मिला. 
बहरहाल देखना यह होगा की इस प्रोडक्शन की फिल्म फूहड़ सनीमा क्या कीर्तिमान स्थापित करती है  . फिल्म के निर्माता विजसन फिल्म व सह निर्माता आर्यन फिल्म एंड म्यूजिक कं . व शीतल इंटरटेनमेंट है . फिल्म में इस बार बहुमुखी अभिनेता अजय दीक्षित के साथ ग्लेमर क्वीन अर्चना सिंह है . बहरहाल फिल्म अगले महीने रिलीज़ होगी . अजय व पूरी टीम को बधाई . 

शनिवार, मार्च 09, 2013

सांसद स्व0 उमाशंकर सिंह की स्मृति में श्रद्धांजली सभा आयोजित


राष्ट्रीय जनता दल के महाराजगंज से सांसद रहे समाजसेवी नेता स्व0 उमाशंकर सिंह की स्मृति में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए उनके आवास 16, राजेंद्र प्रसाद मार्ग, नयी दिल्ली में एक श्रद्धांजली सभा आयोजित की गई।
श्रद्धांजली सभा की शुरुआत लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, सांसद व पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम विलास पासवान , बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद लालू प्रसाद यादव व अन्य नेताओं द्वारा उमाशंकर बाबू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. उसके बाद भोजपुरी साहित्यकार मनोज भावुक ने स्व0 उमाशंकर सिंह के जीवन सफ़र पर पर्चा पढ़ा और उन्हें संघर्ष एवं सादगी की प्रतिमूर्ति बताया.
श्रद्धांजली सभा में अपना उदगार व्यक्त करते हुए श्री लालू प्रसाद यादव ने उन्हें जुझारू एवं ईमानदार नेता कहा तो राम विलास पासवान ने ग़रीबों और किसानों का नेता कहा . भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने कहा की उमाशंकर बाबू को कभी अपने पद का गुमान नहीं हुआ . लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित करते हुए और सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि ईश्वर उनके परीवार को इस सदमें से उबरने का हौसला दे. साथ में मीरा कुमार ने यह भी कहा की हम हमेशा उमा बाबू से भोजपुरिये में बतियाईं .
श्रद्धांजली सभा में सर्वश्री मोती लाल बोरा ,(कांग्रेस), रेल मंत्री पवन कुमार बंसल, सचिन पायलट (MOS ),शिवानन्द तिवारी (Jdu),कौशलेन्द्र कुमार (MP Bihar), जगदीश शर्मा (MP Bihar), ड़ा0 भोला सिंह (MP Bihar), कैप्टन जयनारायण निषाद (MP Bihar), श्रीमती रमा देवी (MP Bihar), ड़ा0 रघुवंश प्रसाद सिंह (MP Bihar),श्रीमती पुतुल कुमारी (MP Bihar),राम सुन्दर दास (Ex. CM Bihar),निखिल कुमार चौधरी (MP Bihar),ड़ा0 संजय जायसवाल (MP Bihar),भूदेव चौधरी (MP Bihar),श्रीमती अश्वमेघी देवी (MP Bihar), राधामोहन सिंह (MP Bihar), श्रीमती मीना सिंह (MP Bihar),माहेश्वर हजारी (MP Bihar),महाबली सिंह (MP Bihar),उदय सिंह (MP Bihar),मो0 शबीर अली (MP Bihar),प्रेम चन्द्र गुप्ता (MP Bihar),धनञ्जय सिंह (MP Jaunpur), नीरज शेखर (MP Balia), कमांडो कमल किशोर (MP Bahraich),योगी आदित्य नाथ (MP Gorakhpur), कमलेश पासवान (MP Gorakhpur 2), अरविन्द कुमार(MP Basti),दारा सिंह चौहान (MP Ghosi), जगदम्बिका पाल (MP), जय राज सिंह (MP अरविन्द kota), गणेश सिंह (MP Madhyapradesh),मंडा जगन्नाथ नागर (MP Kornot AP),एम्. पल्लव राजू (AP), गुल चरण सिंह चरक (Congress Prabhari Bihar), अनुराग ठाकुर (MP BJP), परवेज़ हाशमी (MP Rajyasabha Delhi), श्रीमती सुमित्रा महाजन (Ex. mInister), संतोष गंगवार (Ex. Minister), फ्रांसिस्को सारदीना (Dupt. Speaker Loksabha), उदय प्रताप सिंह (MP Madhya Pradesh), हरीश पाठक (MP Gujrat) समेत दर्जनों समाजसेवी, पत्रकार व भाई बन्धु उपस्थित थे .
बहुत हीं संयमित अंदाज़ में श्रद्धांजली सभा का संचालन कवि मनोज भावुक ने किया और दिवंगत सांसद के पुत्र जीतेंद्र स्वामी ने अत्यंत भावुक होकर आये अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया .

बुधवार, मार्च 06, 2013







बृहस्पतिवार, फरवरी 21, 2013

First Bhojpuri Digital Portal BHOJPURINAMA.COM Launching on 8 th March

8 मार्च को लांच किया जा रहा है  *भोजपुरी नामा डॉट काम - माटी की महक*  

भोजपुरी भाषा व संस्कृति से जुडी हर खबर हर पल जन जन तक पहुँचाने हेतु एक नयी क्रांति के रूप में 8 मार्च को आगाज़ होने जा रहा है- भोजपुरी का पहला डिजिटल चैनल  *भोजपुरी नामा डॉट कॉम - माटी की महक* , जिसे नेट के जरिये देश-दुनियाँ में देखा जा सकेगा।
v3mobi प्रस्तुत इस  डिजिटल चैनल के माध्यम से भोजपुरी सिनेमा की हर एक गतिविधियों पर नज़र रखी जाएगी। फिल्म  निर्माण की शुरुआत से लेकर प्रदर्शन तक की सारी खबर जन-जन तक पहुँचाया जाता रहेगा, साथ ही भोजपुरी भाषा और संस्कृति से जुड़े हर पहलू पर नज़र रखते हुए सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को भी विशेषता के साथ दिखाया जायेगा। भोजपुरी की लोक संस्कृति, लोक विधा, पारम्परिक गीत व रीति रिवाज को भी समय-समय पर प्रस्तुत किया जाता रहेगा। ताकि भोजपुरी माटी से दूर जो  भोजपुरिया समाज के लोग सुदूर विदेशों में अपनी निजी दिनचर्या तथा बिजिनेस-व्यापार में व्यस्त हैं और बहुत चाहते हुए भी भोजपुरिया माटी की महक उन तक नहीं पहुँच पाती है, उन सभी लोगों तक *भोजपुरी नामा डॉट कॉम*  के माध्यम से पहुँचाया जायेगा। देश-विदेश के सभी लोग घर-बाहर, ऑफिस, रोजी-रोजगार अथवा कहीं भी किसी भी समय भोजपुरी माटी की महक के आनन्द को आत्मसात कर सकते हैं।

बुधवार, फरवरी 20, 2013

पंकज केसरी बने ‘जोरू के गुलाम’



पंकज केसरी अपनी आगामी भोजपुरी फिल्म ‘जोरू के गुलाम’ में जोरू का गुलाम बने नजर आयेंगे। जी हां, निर्माता करूनेश कश्यप की शैला इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म में यह दिखाया गया है कि पति और पत्नी ज़िन्दगी के दो पहिये के समान हैं। दोनों के बीच सही तालमेल और सामंजस्य होगा तभी जीवन की पटरी पर ज़िन्दगी बिना किसी रुकावट के बढ़ती रहेगी। पुरुषों के मुक़ाबले आज स्त्रियों किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आमतौर पर पुरुष बाहर का काम करते हैं और स्त्रियां घर का। लेकिन यदि स्त्री बाहर काम करती है यानि कि पैसा कमाकर लाती है और उस स्थित में पुरुष यदि अपनी स्वेच्छा से बिना किसी दबाव के घर का काम करता है तो आस पास के लोग उसे जोरू का गुलाम कहते हैं। 
पंकज केसरी अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में शानदार अभिनय कर चुके हैं अब दर्शक उन्हें ‘जोरू का गुलाम’ में देखकर कितना इन्जाय करेंगे यह तो फिल्म के प्रदर्शन के बाद पता चलेगा। बहरहाल फिल्म के एडीटर-डायरेक्टर गुड्डू जाफ़री, लेखक-गीतकार करूनेश कश्यप एवं संजय झरेला, संगीतकार प्रदीप, कोरियोग्राफर युवराज मोरे, एक्शन मास्टर हीरा यादव, कैमरामैन, दिनेश आर. पटेल तथा कार्यकारी निर्माता, धर्मेन्द्र कुमार हैं। इस फिल्म में पंकज केसरी के अलावा प्रीति सिंघानिया, बृजेश त्रिपाठी, हीरा यादव, करूनेश कश्यप, रवि रंजन, प्राची कश्यप, संजय झरेला, उपेन्द्र सिंह, हरेन्द्र शाह, शकाल, त्रिभुवन, प्रीतम पटेल, हरेश, किताबुद्दीन व अन्य की मुख्य भूमिका है। 

मंगलवार, फरवरी 19, 2013

चोकलेटी जुबेर खान बना खलनायक छोटन यादव


हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्रीज में आमिर, शाहरुख़ और सलमान खान का डंका भले ही बजता हो लेकिन भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्रीज के पास एक भी खान नही था , लेकिन इस कमी को पूरा कर दिया है जुबेर खान ने  . प्रसिद्द निर्देशक असलम शेख की खोज जुबेर की पहली फिल्म रखवाला इसी शुक्रवार रिलीज़ हुई है जिसमे वो छोटन यादव नाम के विलेन की भूमिका में हैं. फिल्म चर्चा का विषय तो बनी ही हुई है साथ ही विलेन के रूप में जुबेर की भी चर्चा हो रही है . असलम शेख को अपना आदर्श मानने वाले जुबेर की शुरुवात भोजपुरी के सुपर स्टार निरहुआ के साथ हुई है . वो कहते हैं मेरे पहले ही शॉट में मेरा मुकाबला निरहुआ के साथ था और उनकी हौसला अफजाई की वजह से मुझमे काफी आत्मविश्वास आया .  मुंबई के पले बढे जुबेर खान शायद एक मात्र ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने किशोर नामित कपूर के पास से अभिनय के गुर सिखने के बाद अभिनय की शुरुवात भोजपुरी फिल्मो से ही करने का फ़ैसला किया। आख़िर क्या वजह थी ? पूछने पर जुबेर ने बताया - मेरी माँ बनारस की है, मुंबई में रहने के वावजूद उनके संस्कार बनारस के ही हैं और मुझ पर मेरी माँ की गहरी छाप है इसीलिए मैंने फ़ैसला किया की अभिनय की शुरुवात अपनी माँ की मातृभाषा से ही किया जाए। जुबेर इस बात से इनकार करते हैं की भोजपुरी फ़िल्म करने के बाद उन्हें हिन्दी फिल्मो में मुकाम हासिल नही हो पायेगा । उनका मानना है की अगर आपमें अभिनय क्षमता है तो हर जगह आपकी पूछ होगी। भवन निर्माण के क्षेत्र से जुड़े परिवार का हिस्सा होने के वावजूद जुबेर ने अभिनय, डांस, सिखने में अपना वक्त देना शुरू कर दिया था। बकौल जुबेर वो फ़िल्म इंडस्ट्रीज में लम्बी पारी खेलने आए हैं और पूर्ण विश्वास है की उनका सपना पूरा होगा।

सोमवार, फरवरी 18, 2013

Gunjan Pant in Mahakumbh

*गुंजन पन्त* ने किया संगम में शाही स्नान 

         उत्तर प्रदेश के  इलाहाबाद (प्रयाग राज) का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान *त्रिवेणी संगम*  जहाँ पर तीन देवियों (गंगा, जमुना, सरस्वती ) का  नदी के रूप में मिलन होता है और वहीँ पर  हर 12 साल बाद लगने वाले*महाकुम्भ* के पावन पर्व पर विशेष शाही स्नान के दिन चर्चित अभिनेत्री *गुंजन पन्त* ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर शाही
 स्नान किया। पूजा पाठ में रूचि रखने वाली गुंजन पन्त अपनी माताजी व छोटी बहन सहित पूरे परिवार के साथ महाकुम्भ पर्व का दर्शन किया। 
         गौरतलब है कि गुंजन पन्त ने निर्माणाधीन फिल्म - *भईल  तोहरा से प्यार - I LOVE YOU* के गीतों की  शूटिंग ख़त्म करने के तुरंत बाद वह इलाहाबाद के लिए रवाना हो गयीं। महाकुम्भ मेला का वातावरण उन्हें बहुत अच्छा लगा,  मन को शांति मिली।  उन्हें सबसे ज्यादा ख़ुशी तब हुयी जब *झूलेवाला बाबा* ने
 बुलाकर आशीर्वाद दिया और खूब अच्छी-अच्छी  बातें बतायीं। महाकुम्भ मेला का प्रबंधन व्यवस्था देखकर वह बहुत नाराज़ हुयी, उन्हें बहुत दुःख कि प्रशासन ने 
कोशिश तो की है मगर सुचारू ढंग से व्यवस्था नही हुआ है। महाकुम्भ मेला में हुयी दुर्घटना पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया और भगवान से प्रार्थना किया कि
 भविष्य में फिर दुबारा ऐसी कोई घटना न घटित हो ।
गुंजन पन्त की आने वाली फिल्में- लक्ष्मण रेखा,  कोठा, यादव पान भंडार, भईल तोहरा से प्यार- आई लव यू,  जान मारे ओढनिया तोहार तथा राम लखन  इत्यादि है.

चुन्नू सिंगापुरी स्टेज शो में व्यस्त



सिंगापुर के रॉक स्टार, सीनियर हॉकी खिलाड़ी और कुशल अभिनेता ''चुन्नू सिंगापुरी'' उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रंगारंग कार्यक्रम स्टेज शो के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। उनका पहला शो 19 फ़रवरी को जिला देवरिया के पैकौली ब्रह्म स्थान पर होने जा रहा है। फिर 23 फरवरी को बनारस और 24 फ़रवरी को देवरिया के रविन्द्र किशोर शाही  स्टेडियम में होगा।  
गौरतलब है कि चुन्नू सिंगापुरी ने "देवरिया चुन्नू सिंगापुरी क्रिकेट क्लब" की स्थापना किया है, जिसके अंतर्गत  24 फ़रवरी को रविन्द्र किशोर शाही  स्टेडियम  में नये क्रिकेट खिलाडियों का चयन  किया जायेगा। चयन का समय है सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उसके बाद शाम 4 से 6 बजे तक स्टेज शो होगा। चुन्नू सिंगापुरी की शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली फिल्म है- "चुन्नू बाबू सिंगापुरी" जिसमें उन्होंने केन्द्रीय भूमिका निभाया है।
एक सवाल के जवाब में चुन्नू सिंगापुरी ने कहा कि ''मेरा सपना है कि हर भोजपुरी जिले में  "देवरिया चुन्नू सिंगापुरी क्रिकेट क्लब"  हो, जिससे गरीब खिलाडियों को मदद हो सके और वे प्रांत टीम के अलावा इंडिया टीम में भी खेलें तथा नई प्रतिभाओं का पूरी तरह से प्रोत्साहन किया जा सके"।

बृहस्पतिवार, फरवरी 14, 2013

Gunjan pant in BHAIL TOHRA SE PYAR - I LOVE U


Hawan - Sampurna Vidhi Evam Mantra

Wining Over of Bhojpuri Dabang against Chennai

Monalisa Reaction after Catch Drop By Ravi Kishan

Pakhi Hegde interview and expensive over of Bhojpuri dabang